रजौन (बांका): शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया चौक के समीप बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर काली पूजा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 5 हजार फाइन वसूला। पुनसिया चौक पर एसआई राजीव रंजन के नेतृत्व में रजौन पुलिस ने दोपहिया वाहनों की सघन जांच की। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक दर्जन वाहनों को जब्त कर बिना कागजात और बिना हेलमेट के वाहन चालकों से 5 हजार फाइन वसूला। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि त्योहार को लेकर वाहन जांच अभियान चलाई गई है।
रिपोर्ट: केआर राव