बांका:नोवे चरण में 29 नबम्बर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर चांदन प्रखंड कार्यालय परिसर में मेला का माहौल बना रहा। जिसमे सबसे अधिक भीड़ चुनाव चिंह लेने वाले कि थी।अत्यधिक भीड़ के कारण प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 10 के दो वार्ड सदस्य उम्मीदवार को घड़ा छाप चुनाव चिंह मिल जाने से विवाद हो गया। यह मामला वार्ड 10 के मुमताज अंसारी औऱ मो तोसिम को एक ही चुनाव चिंह मिलने पर हुआ। दोनों को प्रखंड कार्यालय से ही चिंह दिया गया था। बाद में इसकी शिकायत बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार के पास जाने पर फिर से पूरी जांच कर उसमें सुधार कर मुमताज को चश्मा और मो तोसिम को घड़ा चुनाव चिंह देकर उन्हें सन्तुष्ट किया गया। शुक्रवार सुबह से ही वार्ड और पंच के उम्मीदवारों को देर शाम तक चिंह आबंटित किया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस बल को भी लगाया गया था। जबकि भीड़ का कुछ भाग वाहन,प्रचार सामग्री,परिचयपत्र,औऱ अन्य जानकारी के लिए जमा हुए थे। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार औऱ बीपीआरओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि कल तक सभी को चुनाव चिंह मिल जाएगा।