धूमधाम से मनी दीपावली, जमकर हुई आतिशबाजी

रजौन (बांका):हर्ष एवं उल्लास का पर्व दीपावली रजौन प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के अवसर पर देर संध्या को लोगों ने माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर में खुशहाली और धन धान्य की कामना की। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। इसके बाद लोगों ने बच्चों के साथ जमकर आतिशबाजी का आनंद लिया। दीपों के इस त्योहार पर संध्या से ही युवाओं ने जमकर आतिशबाजी किया। इस दौरान लोगों ने अपने अपने घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया। इस बीच पूरा प्रखंड क्षेत्र दीपों और बिजली के लाइटों के रोशनी से नहाया हुआ था। इस दौरान जगह-जगह बच्चों और बड़ों द्वारा दीपावली को लेकर आकर्षक रंगोली बनाई गई। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान रजौन और पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार गश्त कर रही थी।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post