लरजौन (बांका): सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के एक टोला से शादी के नियत से एक किशोरी का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता द्वारा नवादा थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री घर से संध्या को शौच करने निकली थी। लेकिन काफी देर तक घर वापस लौट कर नहीं आई। जिसके बाद आसपास के पड़ोस और सगे संबंधी के यहां खोजबीन किए लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। जब मोबाइल में खोजबीन किये तो पता चला कि गांव के ही भोलू कुमार उर्फ भल्ला का एक मैसेज आया था। जिसके बाद उसके घर जब हम गए तो उसकी मां रीना देवी को जाकर मैंने उक्त घटना के बारे में बताये तो मेरे से ही उलझ कर मारपीट के उतारू हो गए। साथ ही कहा मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी पुत्री को भोलू शादी की नियत से लेकर फरार हो गया है। थाना अध्यक्ष नसीम खां ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव