मोतिहारी। जिला नियोजनालय, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा दिनांक 08.11.2021 (सोमवार ) को 11:00 बजे पूर्वाहन मे संयुक्त श्रम भवन , मोतिहारी ( महिला आईटीआई के बगल में) के सभागार मे NTTF TATA MOTORS LTD Telco., जमशेदपुर के द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है l
इस जॉब कैंप के माध्यम से कम्पनी के द्वारा Neem Training के तहत 75 पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
इसके लिए योग्यता आई0 टी0 आई0 पास (कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण ) या 10+2 (विज्ञान संकाय में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण) तथा उम्र सीमा -18-23 वर्ष (सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग ) के लिए एवं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए उम्र सीमा 18 -25 वर्ष रखी गई है l
चयनित अभ्यर्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग अवधि में कंपनी के द्वारा 10000 रुपया से अधिक की राशि का प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी ।
चयनित अभ्यर्थियों का कार्य स्थल टाटा मोटर्स जमशेदपुर होगा l
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं 2 फोटो के साथ इस जॉब कैंप मे भाग ले सकते हैंI