रजौन (बांका):रजौन थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को लगने वाले जनता दरबार का आयोजन इस शनिवार को भी हुआ। जनता दरबार में सीओ मु. मोइनुद्दीन, प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान उपस्थित थे। जनता दरबार में तिलकपुर ग्राम निवासी पूर्व मुखिया गौरी प्रसाद सिंह ने आवेदन देकर कहा है कि गांव के कुलदीप यादव एवं पंकज यादव द्वारा जबरदस्ती जमीन पर दिवाल देना चाहता। विरोध करने पर असंसदीय भाषा का प्रयोग कर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। इस प्रकार भूसिया गांव के सीताराम पासवान सहित थाना क्षेत्र के 5 व्यक्तियों ने भू-विवाद से संबंधित आवेदन दिया है। सीओ ने बताया जांच उपरांत अगले तिथि को आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रूपोर्ट: केआर राव