रजौन (बांका),: रजौन थाना क्षेत्र के चांदन नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित चिलकावर-असौता पंचायत के असौता गांव के रघुनंदन दास का फूस के घर को गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में शनिवार की सुबह आग लगाकर जला देने से संबंधित मामला जनता दरबार में पहुंचा। रजौन थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में रघुनंदन दास ने अपने दिए हुए आवेदन में बताया है कि गांव के ही महावीर दास, गौतम दास ने शनिवार की सुबह घर का सारे सामान निकालकर तितर-बितर कर दिया और आग लगा दी। सीओ मु. मोइनुद्दीन ने अग्नि पीड़ित को कहा कि अगर बिहार सरकार की जमीन पर अवस्थित घर होगा तो उसमें सिर्फ जांच उपरांत मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी, अन्यथा बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
रिपोर्ट:केआर राव