रजौन (बाँका): शनिवार को आईटी भवन स्थित बैठक हॉल परिसर में बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ समीक्षा बैठक हुई है। समीक्षा बैठक के क्रम में बीडीओ, सीओ मु. मोइनुद्दीन एवं डीसीएलआर कार्यालय से प्रतिनियुक्त प्रवीण कुमार एवं मुकेश कुमार, बीपीआरओ दीप शिखा, ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। राजनीतिक दलों की ओर से जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, संजय कुमार पंडित, राजद से सुरेश प्रसाद यादव सहित अन्य दलों से बीएलए आदि आए हुए थे। समीक्षा बैठक के क्रम में बीडीओ राजकुमार पंडित ने संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक नवंबर से 27 नवंबर तक ऑफलाइन के तहत प्रखंड के 159 बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर एवं 7 तथा 21 नवंबर को बूथों पर रहकर नाम जोड़ने वाला प्रपत्र 6, नाम हटाने वाला प्रपत्र 7, नाम शुद्धिकरण करने वाला प्रपत्र 8 एवं नाम एक बूथ से दूसरे बूथ पर स्थानतरण कराने के लिए प्रपत्र 8 (क) प्राप्त किया गया है। बीडीओ ने बताया 28 नवंबर से बीएलओ के गरुड़ ऐप पोर्टल लॉगइन से 30 नवंबर तक नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने आदि से संबंधित ऑनलाइन प्रपत्र लिया जाएगा। प्रखंड के 159 जिलों में से 5 बीएलओ द्वारा कार्य में घोर लापरवाही एवं शिथिलता की वजह से बीडीओ ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इन 5 बीएलओ में से बूथ संख्या 64 बबीता कुमारी, बूथ संख्या 118 की बीएलओ ममता कुमारी, 142 के अमित कुमार राव बूथ संख्या 158 की निशा कुमारी एवं बूथ संख्या 159 मोहना की लाल बती कुमारी का नाम शामिल है। बीडीओ ने बताया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम कोई अभिरुचि नहीं ली गई है। जिस कारण प्रगति रिपोर्ट शून्य रहने की वजह से स्पष्टीकरण की कार्यवाही की गई है। बीडीओ ने बताया कई और बीएलओ हैं, जिनका कार्य संतोषजनक नहीं मिला है। वैसे बीएलओ को भी चिन्हित किया जा रहा है। समीक्षा बैठक के क्रम में बीडीओ ने राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं बीएलए के बीएलओ को अपेक्षित सहयोग करते ऑनलाइन गरुड़ ऐप पोर्टल के माध्यम से एक जनवरी 2022 अहर्ता तिथि को मानते हुए छुटे हुए नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने, हटवाने, शुद्धीकरण करने आदि में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर निर्वाचन कार्य में तैनात जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, कौशल किशोर, सुबोध कुमार, बीएलओ प्रमोद हरिजन, वीरेंद्र प्रसाद यादव, कमल किशोर कमल, प्रदीप पासवान, शंभूनाथ झा, रिंकू कुमारी, संजय कुमार रजक, दीक्षित कुमार यादव सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण सहित अन्य कारणों से बीएलओ की अपेक्षित संख्या नहीं थी।
रिपोर्ट: केआर राव