जनता दरबार में भूमि विवाद के 3 नए मामलों की हुई सुनवाई

रजौन (बांका):भूमि विवाद मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को रजौन थाना परिसर में सीओ मु. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं सीआई बालमुकुंद दास के साथ जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गई। इसकी अध्यक्षता सीओ मु. मोइनुद्दीन ने की। जनता दरबार में दिनभर खेत खलियान से फसल काट लेने का मामला छाया रहा। इस दौरान जनता दरबार में भूमि विवाद के 3 मामले की सुनवाई की गई। सीओ ने बताया कि सभी मामलों की त्वरित सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की बातों को सुना गया। जनता दरबार में आए 3 नए मामलों को बारीकी से सुनते हुए जांच का आदेश देते हुए अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post