शराब बंदी के खिलाफ सरकारी कर्मी शपथ के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर  में  आधा दर्जन  खाली शराब की बोतल मिलने से हड़कम्प 

 बांका:शुक्रवार को जहां सभी सरकारी कार्यालय में शराब बंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के आह्वान पर शराब का सेवन नही करने और शराब सेवन करनेके लिए किसी को प्रेरित नही करने की शपथ दिलाई जा रही थी। वही  चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर में शराब की आधा दर्जन  खाली बोतल मिलने से प्रखंड प्रशासन मे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा ।विदित हो कि बीते 5 दिनों से चुनाव को लेकर वाहनों की धर पकड़ का काम 24 घंटों चल रहा है और दर्जन भर कर्मी दिन रात इस कार्य मे जुटे हुए हैं ।ऐसे में खाली शराब की बोतलें मिलना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है ।शुक्रवार की शाम शराब को  5 खाली बोतल मिलते ही सभी कर्मियों मे हलचल मच गयी ।खाली बोतल मिलने की सूचना पर प्रखंड  के वरीय पदाधिकारियों ने आनन फानन मे खाली बोतलों को ठिकाने लगवाया ।आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि या तो रात्रि ड्यूटी मे तैनात किसी कर्मियों द्वारा इसका उपयोग किया गया हो या फिर परिसर मे जब्त वाहन चालकों द्वारा इसका सेवन किया जा रहा है ।शराब का सेवन चाहे जिस किसी ने किया  है यह प्रशासन के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है ।ऐसे में मुख्यमंत्री का यह शपथ कार्यक्रम अपने आप मे एक सवालिया निशान है। औऱ इसकी सफलता पर खुद प्रश्न चिंह खड़ा करता है।


इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह काफी अफसोस कि बात है । इसका पता लगाया जा रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post