कटोरिया के 15 मुखिया में 11 नये चार ने बचाई अपनी प्रतिष्ठा।

 बांका: कटोरिया प्रखंड में पंचायत चुनाव आठवें चरण में संपन्न होने के बाद शुक्रवार को देर शाम तक मतगणना का कार्य जारी है। पीवीएस कॉलेज बांका में भारी भीड़ के बीच उत्साही समर्थकों ने अपने अपने विजेता उम्मीदवार को रंग अबीर और फूल माला के साथ उनका स्वागत किया। प्रखंड में कुल 15 पंचायत के 4 मुखिया ऐसे थे जिनका दोबारा ताजपोशी हुआ है। जबकि 11 नए लोग मुखिया के लिए चुने गए हैं। अपनी प्रतिष्ठा बचाने वाले में देवासी से उर्मिला देवी,कोल्हासार से वसीम हुसैन,लकरामा से कमला कांत यादव औऱ जमदाहा से रानी कुमारी दुबारा मुखिया बनने में सफल रही। जबकि नये मुखिया में मोथाबारी से सुनीता देवी,हड़हार से सोनी देवी,बड़वासिनी से अमलेश कुमार,डोमसरनी से अनीता देवी,तरगच्छा से पिंकी देवी,भोरसार भेलवा से इन्द्रावती देवी,दामोदरा से नकुल ततवा, मनिया से जानकी देवी,बसमत्ता से सरिता कुमारी,कटियारी से सोनेलाल औऱ जयपुर से सुनीता मुर्मू नयी मुखिया बनी। जबकि जिला परिषद के भी दोनों परिणाम आ गए है जिसमे पूर्वी सीट से गायत्री देवी जबकि पश्चिमी सीट से कल्पना देवी चुनाव जीत गयी।इस चुनाव परिणाम में सबसे दिलचस्प औऱ कड़ा मुकाबला जमदाहा पंचायत से रह। जहां पुरानी मुखिया रानी को 1693 मत जबकि उसके प्रतिद्वंदी  वंदना चौधरी को 1655 मत मिला औऱ वह 28 वोट से चुनाव हार गई। पंसस औऱ वार्ड ,पंच औऱ सरपंच का परिणाम सुबह तक आने की संभावना है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post