ट्रेन में नशे का शिकार हुए युवक हुआ लापता

रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र रजौन-नवटोलिया ग्राम निवासी सुबोध शर्मा (26 वर्षीय) पुत्र रवि कुमार दिल्ली से ट्रेन से सफर करते हुए भागलपुर स्टेशन उतरा था। इसके बाद अपने गांव नवटोलिया रजौन आने के लिए भागलपुर स्टेशन में खड़ी भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशा का सेवन करा कर रवि कुमार के पास से नगदी पैसा सहित सभी सामग्री को लेकर फरार हो गया। किसी के फोन के माध्यम से घटना की जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद बेटे को लेने पिता धौनी रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहा था, लेकिन नशा की हालत में रवि कुमार धौनी रेलवे स्टेशन नहीं उतर सका। जिसके बाद आसपास के रेलवे स्टेशनों में पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदा बेटे की फोटो को लेकर खोजबीन किया तो पता चला कि बौंसी क्षेत्र में नशे की हालत में कुछ लोगों ने देखने की बात बताई। जिसको लेकर आसपास में खोजबीन किया गया लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल सका। जिसको लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post