रजौन (बांका):शुक्रवार को शराब मुक्ति दिवस को लेकर एक तरफ प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह शराब न पीने की शपथ ली जा रही थी, वहीं दुसरी ओर रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर टेकनी गांव के बुलो मंडल के घर शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी के दौरान घर से 10 लीटर देसी शराब जब्त किया। इस दौरान मौके पर बुलो मंडल एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि शराब बेचने कि गुप्त सूचना पर टेकनी गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया गया है। शराबबंदी के लाख कोशिश के बावजूद क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की बरामदगी हो रही है।
रिपोर्ट: केआर राव