रजौन (बांका): शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर निवासी श्याम यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद कुमार की सड़क दुर्घटना में एक दर्दनाक मौत होने से गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव निवासी श्याम यादव का 22 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद कुमार ट्रैक्टर लेकर भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र की ओर जा रहा था इसी क्रम में सन्हौला ताड़र स्कूल के पास ट्रैक्टर को रोककर सड़क किनारे खड़ा था। इस बीच पीछे से आ रही बेलगाम हाईवा ने खड़ी टेक्टर एवं चालक प्रह्लाद कुमार को कुचकते हुए फरार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक अपने पीछे माता पिता एवं दो भाई सहित हरा भरा परिवार अपने पीछे छोड़ गया है। उक्त घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। बेटे की खोने के गम में मां प्रेमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: केआर राव