शराब मुक्ति दिवस के मौके पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने शराब न पीने की ली शपथ

रजौन (बांका): भारत के संविधान दिवस एवं बिहार के शराब मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार 26 नवंबर को शराब नहीं पीने व न ही आमजनों को पीने देने से सम्बंधित जन-जागरूकता एवं लोगों को प्रेरित करते हुए नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए शपथ लेने एवं दिलाने का दौर रजौन थाना, नवादा सहायक थाना, प्रखंड सह अंचल आईटी भवन के प्रशासनिक अधिकारियों कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने शपथ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटी भवन परिसर में बीडीओ राजकुमार पंडित ने शपथ दिलवाया। इस मौके पर सीओ मु. मोइनुद्दीन, बीईओ राकेश प्रसाद  सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विभूति कुमार, अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, बीआरपी संजय कुमार झा, एमडीएम आरपी सतीश कुमार, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, प्रखंड ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा, अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, प्रखंड प्रधान सहायक  मु. हसनैन फारुकी अंचल नाजिर अनिल कुमार सिंह, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार जहां उपस्थित थे। वहीं, रजौन थाना परिसर में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने स्वयं शपथ लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों, पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों, चौकीदार दफादारों आदि को शराब मुक्ति दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने स्वयं शपथ लेते हुए डॉ. रूबी रेड्डी, डॉ. संजय कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन सहित सभी एएनएम, जीएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों अधिक को शपथ दिलाई गई। इस प्रकार रजौन अनुमंडल विद्युत कार्यालय परिसर सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने स्वयं शपथ लेते हुए कनीय अभियंता राजीव रंजन, राजस्व कनीय अभियंता गुंजा कुमारी, सुदीप्तो दास,चंदन कुमार, मीटर स्ट्रॉलर देवानंद कुमार, लाइनमैन अमरेंद्र कुमार सहित सभी विद्युत कर्मियों मानव बलों, मीटर मैन आदि को दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद आईटी भवन परिसर में शराब मुक्ति दिवस के शुभ अवसर पर पटना से सीधे प्रसारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों में भाग लेकर मुख्यमंत्री के शराबबंदी से संबंधित संदेशों को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का दृढ़ संकल्प लिया।

रिपोर्ट : केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post