शराब मुक्ति दिवस के मौके पर सरकारी विद्यालयों एवं जीविका द्वारा सड़कों पर निकाली गई प्रभात फेरी

रजौन (बांका): शुक्रवार को शराब मुक्ति दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यालय के बच्चों के साथ पोषक क्षेत्र के टोले, कसवों से लेकर सड़कों पर शराब वर्जित बिहार हर्षित, नशा मुक्त रहे बिहार सुरक्षित रहे घर परिवार, नशा मुक्ति से आई खुशहाली दूर होगी सब की बदहाली, मद्यपान बंद घर-घर आनंद आदि से संबंधित कूट और बैनर में लिखें स्लोगन नारों के साथ सड़क पर पैदल मार्च करते हुए आमजनों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए देखे जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व रजौन मुख्य सड़क मार्ग पर प्रभात फेरी के साथ-साथ पदयात्रा कर रहे थे। जीविका दीदी द्वारा अपने अपने पंचायत के पोषक क्षेत्रों में भी प्रभात फेरी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर महिलाओं ने भाग लेकर शराब मुक्ति से संबंधित स्लोगन के साथ नारे लगा रहे थे। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, बीआरपी संजय कुमार झा, केआरपी भूपाल पूर्वे, रूबी कुमारी, अरविंद कुमार रजक, संजय कुमार रजक, सीआरसीसी आनंद, अमरेंद्र, अमित, वीरेंद्र कुमार, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, एमडीएम आरपी सतीश कुमार, नवीन चंद्र झा, रजौन कन्या मध्य विद्यालय के प्राधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, श्यामसुंदर ठाकुर सहित सभी प्राथमिक विद्यालय प्रधान एवं शिक्षक विद्यालय के बच्चों के साथ प्रभात फेरी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। प्रभात फेरी कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों शराब से संबंधित स्वयं शपथ लेते हुए विद्यालय के बच्चों को भी शराब नहीं पीने, ना पीने देने तथा पास पड़ोस आमजनों को शराब नहीं पीने देने से संबंधित प्रेरित करने का संकल्प के साथ-साथ शपथ दिलाई गई।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post