शादी समारोह में पटाखा छोड़ने के क्रम में बारातियों के साथ की गई मारपीट

रजौन (बांका): रजौन थाना क्षेत्र के धोबीडीह गांव में बीते रात को नरेश मिश्र के पुत्री की शादी थी जिसको लेकर बारात आनी थी।करीब 12 बजे रात को बरात का धोबीडीह गांव में आगमन हुआ। इस क्रम में बारातियों द्वारा शादी समारोह में पटाखा छोड़ने के क्रम में रविंद्र यादव, रुदल यादव, बिहारी यादव, दीप नारायण यादव से विवाद हो गया।जिसमें उक्त लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट की और बराती वाहन को रोक कर रख लिया। जिसकी सूचना रजौन थाने की पुलिस को दी गई। मारपीट का मामला चुनावी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कब्जे में रखे बराती वाहन को छुड़वाया। लड़की के पिता नरेश मिश्र ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि बीते रात को मेरी पुत्री की शादी थी जिसको लेकर लड़के पक्ष की ओर से बरात आया था। पटाखा छोड़ने के क्रम में गांव के ही रविंद्र यादव, रुदल यादव, बिहारी यादव, दीप नारायण यादव दबंग गिरी का परिचय देते हुए बारातियों के साथ मारपीट करते हुए घर में घुसकर मुझे और मेरे भाई सुरेश मिश्र, महेश देव मिश्र के साथ मारपीट करते हुए 50 हाजर की सोने की चैन एवं 10 हजार नगद छीन लिए। साथ ही कहा सभी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। इसके पूर्व भी सिंहनान पंचायत के पूर्व मुखिया चंद शेखर कुमार सिंह द्वारा रंगदारी मांगने के आरोप में इन चारों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post