शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

रजौन (बांका): प्रखंड के नवादा-खरौनी पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर पूर्वारी एवं पश्चिम टोला के केंद्र बिंदु पर अवस्थित शीतला स्थान परिषर के पास  गुरुवार को मंदिर में शिवलिंग स्थापना खरवा निवासी सोनू सिंह एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिस के उपलक्ष में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक सकीर्तन का शुभारंभ किया गया है। कलश यात्रा में 251 कन्या व महिला शामिल हुई। कलश शोभायात्रा गोविंदपुर शीतला स्थान से निकलकर धनकुंड नाथ धाम पहुंच कर तालाब से जल भरकर पुनः स्थापित शिवलिंग मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने मीठा पानी शरबत की व्यवस्था की थी। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बूढ़े, बुजुर्गों, बच्चों और धर्म प्रेमियों ने मिलकर शिव पार्वती के जयकारे लगाए। क्षेत्र का माहौल पूरा दिन भक्तिमय बना रहा। अंत में आचार्य एवं पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ शिवलिंग स्थापित की गई। इस दौरान हवन यज्ञ के साथ स्थापित शिवलिंग की पूजा अर्चना एवं भंडारा का आयोजन किया गया। पूर्व मुखिया पति पप्पू मंडल, ललन कुमार, गौरव सिंह, रविंद्र सिंह, सुबोध यादव, प्रवीन कुमार, श्रवण कुमार उर्फ सोनू सिंह आदि ग्रामवासी सहयोग कर रहे थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post