रजौन (बांका),:रजौन-धौनी बीआरसी परिसर स्थित नवनिर्मित प्रशिक्षण हाल के प्रशाल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा ने किया है। इस मौके पर रजौन एमडीएम आरपी सतीश कुमार, बाराहाट एमडीएम प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा, बीआरपी संजय कुमार झा, बीआरपी शिक्षा डीडीओ सह मध्य विद्यालय धौनी हेड मास्टर प्रदीप कुमार, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद आदि मुख्य रूप से शुभारंभ सत्र में उपस्थित थे। बीईओ के हवाले से एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने बताया सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेश पर गुणवत्ता, मात्रा, सुरक्षा, समय बाध्यता आदि को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक विद्यालयों में 10 दिसंबर से नए आयाम के साथ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना प्रारंभ होने जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रखंड के एक सौ प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के क्रियान्वयन से संबंधित पीएफ एमएस पोर्टल पर एसएनए सिंगल मॉडल एजेंसी आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। वर्ग कक्षा एक से अष्टम तक बच्चों को प्रधानमंत्री कौशल शक्ति निर्माण योजना के तहत 10 दिसंबर से भोजन ग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति का पुराने मध्यान भोजन खाते को बंद करवाते हुए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से संबंधित नए खाते बैंकों में खुलवाए गए हैं। अब कोई भी विद्यालय शिक्षा समिति हेड मास्टर एवं सचिन सीधे बैंक से राशि निकासी न करते हुए भिंडरों को सीधा पेमेंट पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। बीईओ ने बताया कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक विद्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस, प्रत्येक उपस्थित बच्चों को गुणवत्ता युक्त मध्यान भोजन उपलब्ध कराना है। शेष बचे विद्यालय प्रधानों को प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया जाएगा। प्रशिक्षण में हेड मास्टर गोपाल मंडल, वशिष्ठ चंद्र नंदी, शिव नारायण दास, सुभाष चंद्र सिंहा, लक्ष्मी कुमारी, गोपाल बैठा सहित विद्यालय प्रधान उपस्थित थे
रिपोर्ट: केआर राव