धौनी रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति के नए अध्यक्ष सिकंदर यादव बने

रजौन (बांका):भागलपुर मंदारहिल रेलखंड स्थित धौनी रेलवे संघर्ष समिति की बैठक धौनी रेलवे स्टेशन परिसर गुरुवार को वयोवृद्ध समाजवादी नेता चकसफिया निवासी सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रेलवे संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव का निधन हो जाने की स्थिति में दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए 2 मिनट का श्रद्धांजलि मौन रख कर दी गई। बैठक के क्रम में पुराने संघर्ष समिति को भंग करते हुए नए संघर्ष समिति का अध्यक्ष दिवंगत राजेंद्र प्रसाद यादव के अग्रज सिकंदर यादव को बनाया गया है। जबकि सचिव के रूप में प्रमोद सिंह वेल्डन, कोषाध्यक्ष संजीव उर्फ मंगल सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया है। बैठक में कवि गुरु एक्सप्रेस, अगरतला एक्सप्रेस एवं गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का स्थाई ठहराव धौनी रेलवे स्टेशन में होने को लेकर रेल मंत्रालय, डीआरएम आदि तक संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया है। रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया उक्त ट्रेनों का धौनी रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होने की वजह से रजौन, धोरैया, अमरपुर, जगदीशपुर आदि सीमावर्ती इलाके के दर्जनों गांव के यात्रियों को काफी मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने उक्त ट्रेनों के ठहराव के लिए डीआरएम से भी मिलने का निर्णय लिया है। बैठक में डीएन सिंह कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, सिकंदर यादव, प्रमोद सिंह वेल्डन,प्रमोद कुमार सिंह, संजीव उर्फ मंगल सिंह, डॉ. प्रताप नारायण सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, अनिल साह, विभूति भूषण पाठक, प्रमोद कुमार सुमन, दयानंद पासवान, राजेंद्र साह, विनय कुमार सिंह, अजय कुमार झा, नरेश पांडेय, मनीष साह सहित इलाके के काफी संख्या में प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post