रजौन (बांका):रजौन थाने में विद्युत विभाग की ओर से 5 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार, विद्युत अभियंता एसटीएफ वरुण सहायक विद्युत अभियंता अरविंद सहायक अभियंता कुणाल कुमार द्वारा छापेमारी दल का गठन कर रजौन बाजार में छापेमारी कर पांच लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। थाना को प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन के अनुसार रजौन बाजार के बिंदेश्वरी चौधरी के ऊपर 79 हजार 160 रुपया बकाया लगा कर 81 हजार 279 रुपया, गणेश प्रसाद गुप्ता पर बिजली चोरी के आरोप में 48 हजार 99 रुपया, त्रिभुवन प्रसाद सिंह पर 27 हजार 837, बिहारी लाल यादव पर 6 हजार 300 रुपए, सोहानी निवासी वीरेंद्र साह पर 52 हजार 200 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है। क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लगातार हो रही छापेमारी अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव