रजौन(बांका): बुधवार को मुख्य सड़क मार्ग रजौन बजार परिसर में सड़क किनारे दोनों साइड के 82 विद्युत उपभोक्ताओं का जांच एसटीएफ विद्युत विभाग छापेमारी टीम ने दो टीम के माध्यम से की है। गठित छापेमारी टीम में विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, बांका असिस्टेंट इंजीनियर कुणाल कुमार, मोबाइल एमआरसी अमित कुमार, पीआरडब्ल्यू असिस्टेंट इंजीनियर अरविंद कुमार, एसटीएफ असिस्टेंट इंजीनियर वरुण कुमार,कनीय अभियंता राजीव रंजन के आलाबे बेलहर लाइनमैन तैयब अली, मानव बल उदय कांत पंझा,चंदन कुमार, अजय कुमार गुप्ता आदि शामिल थे। छापेमारी के क्रम में रजौन थाना चौक के समीप इंडियन बैंक के एटीएम केंद्र को भी गलत विद्युत टोकन लगाकर बिजली चोरी करने को रेड हैंड पकड़ा है। एसटीएफ छापेमारी दल दस्ता द्वारा टांग टेस्टर के माध्यम से विद्युत चोरी पकड़ने के लिए लगाया जा रहा था। इस अभियान को लेकर पूरे बाजार के विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप एवं खलबली मचा रहा। असिस्टेंट इंजीनियर ने बताया कि विद्युत विभाग के आदेशानुसार आम विद्युत उपभोक्ताओं में समानता एवं एकरूपता बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से डोर टू डोर टांग टेस्टर के माध्यम से जांच करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। बुधवार के इस अभियान 82 विद्युत उपभोक्ताओं का जांच किया गया है। इस क्रम में 72 हजार राजस्व वसूली की गई है। विद्युत सहायक अभियंता ने सघन जांच-पड़ताल के आगे की कार्रवाई के लिए थाने में मामला दर्ज कराने के लिए जुटी हुई है।
रिपोर्ट: केआर राव