रजौन (बांका):कोविड-19 वैश्विक महामारी-2021 के क्रम में कोरोना से मौत हुए मृतक के परिजनों के बीच बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनीता कुमारी एवं स्वास्थ्य विभाग केयर इंडिया के प्रणोपम कुमार एवं राकेश कुमार द्वारा सामाज कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया की ओर से प्राप्त राहत सामग्री पैकेज का वितरण मृतक के परिजनों के घर पहुंच कर किया गया है। केयर इंडिया प्रणोपम कुमार एवं सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कोविड-19 वैश्विक महामारी से मौत हुए व्यक्तियों के परिजनों के बीच राहत सामग्री के रूप में रजौन पंचायत के रजौन-नवटोलिया गांव के मृतक नवल किशोर यादव की पत्नी रीता देवी एवं मझगांय-डरपा पंचायत के चकहमीदा गांव के मृतक पवन कुमार के परिजनों के बीच चावल एवं आटा का 5-5 केजी का 2-2 पैकेट, मसूर - चना दाल, चूड़ा, सुज्जी, सत्तू, सरसों तेल, चीनी आदि का 2-2 केजी वाला पैकेज के अलावे, किचन मसाला, बिस्कुट आदि राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया है। दोनों स्थानों पर वितरण के क्रम में केयर इंडिया, सीडीपीओ के अलावे, महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी, साधना कुमारी, आंगनबाड़ी नवटोलिया फर्स्ट केंद्र संख्या 65 की सेविका पिंकी कुमारी, चकहमीदा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रुचि कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीडीपीओ ने बताया समाज कल्याण केयर इंडिया द्वारा जैसे जैसे राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है वैसे-वैसे डोर-टू-डोर परिजनों के बीच वितरण किया जा रहा है। इसको लेकर मृतक के परिजनों में काफी खुशी देखी जा रही थी।
रिपोर्ट:केआर राव