रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर बीआरसी में एकदिवसीय विज्ञान संगोष्ठी हुआ संपन्न

रजौन (बांका): प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा डीपीओ निशीथ प्रणीत सिंह के जारी आदेश के आलोक में बुधवार को बीआरसी परिसर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए समय की मांग एवं संभावनाएं-चुनौतियों को देखते हुए एक दिवसीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा कार्यक्रम की शुरुआत की। विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में 9 लड़कियां एवं 21 लड़के ने भाग लिया। इस विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में बालक वर्ग कन्या मध्य विद्यालय रजौन के वर्ग कक्षा छठा छात्र नारायण ठाकुर ने प्रथम, द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय रूपसा अष्टम कक्षा छात्र आदित्य कुमार एवं बालिका वर्ग से मध्य विद्यालय अष्टम कक्षा की छात्रा साक्षी कुमारी प्रथम एवं द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय रूपसा सप्तम कक्षा की छात्रा नविता कुमारी ने प्राप्त किया है। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के हबाले से बीआरपी संजय कुमार झा ने बताया विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम मे बालक एवं बालिका वर्ग से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए छात्र छात्राओं को  25 एवं 26 नवंबर दो दिवसीय विज्ञान जिला स्तरीय संगोष्ठी में के लिए चयनित किया गया है। इस मौके पर बीआरपी संजय कुमार झा, मध्य विद्यालय धौनी हेड मास्टर सह डीडीओ प्रदीप कुमार, एमडीएम आरपी सतीश कुमार, नवादा मध्य विद्यालय हेड मास्टर गोपाल मंडल, केसी दास, उमाशंकर वर्मा,शिव नारायण दास,सुजाता कुमारी ,हीरा दास, केआरपी भूपाल पूर्वे, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद,बीआरसी सहायक नबीन चंद्र झा आदि मुख्य रूप से निर्णायक मंडली के रूप में उपस्थित थे। बीईओ ने बताया इस प्रकार नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर के शुभ अवसर पर प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को प्रभातफेरी निकालने के लिए कहा गया है। नशा मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर शिक्षा विभाग एवं अधिकारियों द्वारा शिक्षा सेवक तथा तालिमी मरकज को नशा मुक्ति से संबंधित नारे एवं स्लोगन का दीवार लेखन कराने का कार्य चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post