रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र के एक ही गांव के दो अलग-अलग जगह से आपसी विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। प्रखंड अंतर्गत नया टोला बख्ड्डा निवासी कैलाश यादव ने गांव के ही विपिन यादव, फक्कड़ यादव, चमकलाल यादव, शिवम यादव, छब्बो यादव, मांगन यादव पर पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वहीं प्रखंड क्षेत्र के बख्ड्डा गांव में ही कविता देवी ने अमिक यादव,मंटू यादव, अरुण यादव, मेलु यादव, गोपाल यादव, सिट्टू यादव, शीला देवी, लाखों कुमारी पर आपसी विवाद में अपने पुत्र को लाठी डंडे से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।दोनों मामले में थाने में उक्त मामला को दर्ज कर कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट में दो लोग जख्मी
byकुमुद रंजन राव
-
0