रजौन (बांका): ग्लोबल वार्मिंग और सांसों पर गहराता संकट को देखते हुए हरित रजौन के सदस्य सह नवविवाहिता दंपति आनंद शंकर एवं उनकी पत्नी दीक्षा कुमारी ने मेहंदी लगे हाथों से घर आए हुए अतिथियों के बीच 351 पौधा बांट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बता दें कि डीएन सिंह कॉलेज भुसिया के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अयोध्या पंडित के पुत्र आनंद शंकर का विवाह बौंसी के शिक्षक श्री सुरेश पंडित की पुत्री दीक्षा कुमारी से 21 नवंबर दिन रविवार को हुई थी। इसी मौके पर सोमवार को प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया था। इस अवसर पर वर-वधु के द्वारा स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी को भी गुलाब फुल का पौधा भेंट किया गया। तदुपरांत प्रीतिभोज में आए हुए सभी अतिथियों को वर-वधु ने गुलाब, गेंदा, अड़हुल, शमी आदि का पौधा वितरण करने के बाद पर्यावरण संरक्षण का शपथ भी दिलाया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक ने कहा कि "विवाह उपलक्ष्य पर इस तरह का पर्यावरण संरक्षण का पहल अनुकरणीय है और हम सभी को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए।" मौके पर प्रो. अयोध्या पंडित, प्रो. जयकुमार राणा, प्राचार्य जीवन प्रसाद सिंह, प्रो. अनिल सिंह, पर्यावरण मित्र डॉ. रविरंजन, किरण देवी, प्रवीण कुमार, रणजीत सिंह, ओम कर्ण सिंह, राजकिशोर, रूपनारायण पंडित सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव