रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बीआरसी में विज्ञान संगोष्ठी आज

रजौन (बांका): प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा डीपीओ निशीथ प्रणीत सिंह के जारी आदेश के आलोक में बुधवार को बीआरसी परिसर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए समय की मांग एवं संभावनाएं-चुनौतियों को देखते हुए एक दिवसीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के हवाले से बीआरपी संजय कुमार झा ने बताया विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम मे जूनियर वर्ग में वर्ग कक्षा छठी से आठवीं तक के एक- एक  कथा नवमी से दसवीं सीनियर वर्ग में भी प्रत्येक मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक छात्र छात्राओं को 24 नवंबर को प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में सम्मिलित कराने के लिए कहा गया है। बीआरपी ने बताया कि इसके पूर्व विद्यालय स्तर पर 19 नवंबर को विज्ञान संगोष्ठी करवाया जा चुका है। जिला स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी 30 नवंबर को है। प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में भेजा जाएगा। इस प्रकार नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर के शुभ अवसर पर प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को प्रभातफेरी निकालने के लिए कहा गया है। नशा मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर शिक्षा विभाग एवं अधिकारियों द्वारा शिक्षा सेवक तथा तालिमी मरकज को नशा मुक्ति से संबंधित नारे एवं स्लोगन का दीवार लेखन करवाया जा रहा है। नशा मुक्ति की सफलता को लेकर विद्यालय स्तर पर 15 नवंबर, प्रखंड स्तर पर 17 नवंबर एवं जिला स्तर पर 22 नवंबर को कार्यक्रम किया जा चुका है। अब सिर्फ 26 नवंबर को व्यापक पैमाने पर गांव टोले में नशा मुक्ति को लेकर प्रभात फेरी जन जागरूकता रैली अभी निकलवाने के लिए कहा गया है। विज्ञान संगोष्ठी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post