मंगलवार को डोर-टू-डोर पहुंचकर 1800 लाभुकों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका):प्रखंड क्षेत्र के 42 गांवों में पोलियो की तर्ज पर डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन का कार्य परवान पर है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के 42 गांव सहित रजौन सीएचसी केंद्र पर 1800 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान लोगों को कोविड शील्ड और कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। 25 नवंबर के बाद से सरकार की ओर से पहला डोज बंद होने को लेकर लगातार प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन सहित अन्य डॉक्टर क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक कर रहे हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया मंगलवार को डोर-टू-डोर लाभुकों के बीच पहुंचकर 18 सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post