रजौन (बांका):थाना क्षेत्र के बरौनी गांव से शादी की नियत से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण को लेकर रजौन थाने में हाल ही में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पीड़ित मां द्वारा बताया गया था कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री स्कूल का नाम कह कर घर से बाहर गई थी, लेकिन इसके बाद वापस घर लौट कर नहीं आई, जिसके बाद आसपास सभी जगह खोजबीन की गई लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। पूछताछ के क्रम में पता चला था की धनकुंड थाना क्षेत्र के कटहारा निवासी प्रमोद कुमार ने शादी की नियत से मेरी पुत्री को अगवा किया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त दर्ज मामले को लेकर मंगलवार को छापेमारी कर कटहारा गांव से प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट : केआर राव