रजौन (बांका):आईटी भवन स्थित अंचल कार्यालय परिसर में सीओ मु. मोइनुद्दीन ने 12 अग्नि पीड़ित परिजनों को 68 सौ रुपए के हिसाब से सहायता राशि से संबंधित चेक प्रदान किया है। चेक देने के क्रम में सीओ मु. मोइनुद्दीन ने बताया कि अंचल क्षेत्र के 12 अग्नि पीड़ितों का मुआवजे के रूप में 68 सौ रुपए के हिसाब से आपदा राहत कोष द्वारा राशि प्राप्त हुई थी। जिसमें शिविर लगाकर नवादा के टुनटुन महाल्दार, सकहारा के बटन मंडल एवं सिंहनान गांव के गुदर मंडल सहित 12 अग्नि पीड़ितों के बीच चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, राजस्व हल्का कर्मचारी सुबोध कुमार झा, अजय कुमार पासवान मुख्य रूप से चेक वितरण कार्य में सहयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव