रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव में छापेमारी कर एक घर से 10 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव में गुप्त सूचना पर एतवारी राम के घर को घेराबंदी कर तलाशी लिया गया तो घर में रखे एक प्लास्टिक के झोले से 10 बोतल देसी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को बांका जेल भेज दिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया गोड्डा जिला झारखंड से शराब लाकर घर में रखकर बिक्री करते थे।
रिपोर्ट: केआर राव