रजौन (बांका):घरेलू रास्ता विवाद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में मंगलवार की सुबह मारपीट के क्रम में एक ही घर के चार सदस्यों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा की छात्रा निशा कुमारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय जेठौर टेस्ट परीक्षा देने जा रही थी। इसी क्रम में 10वीं कक्षा की छात्रा को घेरकर माथे आदि पर वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यहां तक छात्रा के पिता दिवाकर यादव, माता सुनीता देवी, दिवाकर यादव एवं सुषमा देवी को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार सीएचसी में चल रहा है। जख्मी छात्रा एवं उनके जख्मी परिजनों ने बताया रास्ता विवाद को लेकर गांव के राजेंद्र यादव, मनोज यादव, गुलशन यादव, बिट्टू यादव, दीपक यादव, किरण देवी, कविता देवी एवं नीलम देवी रास्ता बंद करने के विवाद को लेकर मारपीट किया है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया जांच उपरांत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार सोमवार की शाम रास्ता विवाद में ही लाठी डंडे से प्रहार कर विभीषण शर्मा को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। जख्मी का प्राथमिक उपचार रजौन सीएचसी में चल रहा है। विभीषण शर्मा ने संतोष शर्मा, पप्पू शर्मा पर लाठी डंडे से प्रहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट: केआर राव