रजौन (बांका):रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ पुनसिया स्टेट बैंक के पास बढ़ते अपराध व लूटपाट की घटनाओं को रोक लगाने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिससे बैंक के पास वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान 1 घंटे तक वाहन जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की खोलकर सघन जांच की गई। इस क्रम में दर्जनों वाहनों की जांच एवं डिक्की की तलाशी लेने के साथ ही 5 हजार रुपया का फाइन भी वसूला गया। मौके पर एसआई नागेंद्र प्रसाद भी उपस्थित थे। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक की डिक्की की तलाशी लेने के पीछे उद्देश्य है कि कोई भी बाइक सवार किसी भी तरह का आपत्तिजनक समान तो लेकर नहीं जा रहे हैं। साथ ही कहा अपराधिक घटना को देखते हुए खुद से वाहन जांच लगातार चलाई जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव