ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में गोराडीह की ईशा ने मारी बाजी, परिजनों में हर्ष का माहौल

रजौन (बांका):प्रखंड क्षेत्र के गोराडीह गांव की ईशा रानी ने ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा (NEET- UG) में सफलता हासिल की है। ईशा रानी की सफलता से परिवार सहित सगे-संबंधियों में हर्ष का माहौल है। ईशा रानी को पहली प्रयास में ही 666 अंक प्राप्त कर मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में देशभर में 1993वें तथा OBC रैंक के अनुसार 556वें रैंक पर हैं। ईशा के पिता अवधेश महाराणा गांव में ट्यूशन पढ़ाते हैं तथा मां कामिनी कुमारी एनपीएस बलारपूर, बांका की शिक्षिका हैं। ईशा सेंट जोसेफ स्कूल बांका आईसीएसई बोर्ड से 98.8 फीसद अंक प्राप्त कर दसवीं पास की थी, जिसमें वे बिहार के सेकेंड टॉपर रही हैं। वहीं इंटरमीडिएट में भी 94.8% अंक प्राप्त कर वे विद्यालय टॉपर रही हैं। ईशा की सफलता से सेवानिवृत शिक्षक नाना और उनकी नानी अत्यंत प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि ईशा उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post