हरी झंडी दिखाकर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जागरूकता रथ को किया गया रवाना

 (बांका): हम दो हमारे दो, छोटा परिवार खुशहाल बिहार कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जागरूकता अभियान रथ को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने रवाना किया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत जागरूकता रथ के माध्यम प्रखंड वासियों को छोटा परिवार सुखी परिवार आदि का संदेश लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम आम जनों को जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए 15 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन करने जा रही है। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को निरोध, माला-एन, छाया, ईजी-पिल, अंतरा, गर्भनिरोधक गोलियां के साथ-साथ पुरुष एवं महिला बंध्याकरण के बारे में जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पुरुष एवं महिला बंध्याकरण अंतर्गत प्रदत क्षतिपूर्ति राशि के रूप में बंध्याकरण कराने वाले को दो हजार, उत्प्रेरक को 300 एवं प्रसव पश्चात बंध्याकरण कराने वाले लाभार्थियों को तीन हजार तथा उत्प्रेरक को 400 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, यूनिसेफ विक्रम कुमार, केयर इंडिया प्राणोपम कुमार, अनुपम भारती, एनम सोनी सिन्हा, सुबोधिनी सोरेन,मनीषा कुमारी, रानी कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post