विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत बीएलओ को मिले 674 प्रपत्र

रजौन (बांका):निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक जनवरी 2022 अहर्ता तिथि के आधार पर एक नवंबर से मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम चल रहा है। मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 7 एवं 21 नवंबर को बीएलओ को विशेष रुप से बूथों पर रहकर नाम जोड़ने, हटाने, सुधारने एवं स्थानांतरण कराने से संबंधित विहित प्रपत्र को प्राप्त करना था। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 7 एवं 21 नवंबर को 674 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के 159 बीएलओ द्वारा अपने अपने बूथों पर रहकर 7 नवंबर के विशेष शिविर में प्रपत्र- 6 के रूप में पुरुष 134 महिला 164 कुल 298, प्रपत्र 7 पुरुष 22 महिला 19 कुल 41, प्रपत्र 8 पुरुष 16 महिला 15 कुल 31 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार 21 नवंबर को आयोजित विशेष शिविर में प्रपत्र 6 पुरुष 98 महिला 83 कुल 181, प्रपत्र 7 पुरुष 21 महिला 18 कुल 39, प्रपत्र 8 पुरुष 18 महिला 15 कुंड 33, प्रपत्र 8 क - पुरुष 23 महिला 28 कुल 51 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। जबकि 1 नवंबर से 20 नवंबर तक में डोर-टू-डोर एवं विशेष कैंप में बीएलओ प्रपत्र 6 पुरुष 335 महिला 226 कुल 561, प्रपत्र 7 पुरुष 52 महिला 50 कुल 102 प्रपत्र 8 पुरुष 43 महिला 34 कुल 77 प्रपत्र मिले हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम में जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, श्रीकांत कुमार, सुबोध कुमार, डाटा आपरेटर सौरभ कुमार सहित सभी बीएलओ अहर्ता तिथि एक जनवरी 2022 के अनुरूप कार्य में सहयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post