घर-घर पहुंचकर एक हजार लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका):सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के 42 गांव में पोलियो की तर्ज पर डोर-टू-डोर एवं रजौन सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1 हजार लोगों को टीका लगाया। स्वास्थ विभाग की ओर से लगातार डोर-टू-डोर गांव में पहुंचकर लोगों को प्रेरित करते हुए वैक्सीन लगा रहे हैं। 25 नवंबर के बाद कोरोना का पहला डोज बंद होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन में तेजी कर दी है। जिसको लेकर प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि डोर टू डोर लाभुकों के बीच पहुंचकर 1 हजार को टीका लगाया गया।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post