रजौन (बांका): रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाडीह गांव से बीते सोमवार की देर रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने एक ट्रक की चोरी घर के सामने से कर ली। जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले की ट्रक को रजौन क्षेत्र के नयाडीह गांव निवासी उप चालक वीरेंद्र यादव के दरवाजे पर प्रत्येक दिन की तरह बीते रात को भी ट्रक को घर के सामने लगाया गया था। सुबह जब देखा तो घर के सामने से ट्रक गायब मिला।
मरंगा पूर्णिया क्षेत्र निवासी ट्रक मालिक विकास कुमार ने बताया कि मैंने अपनी ट्रक को अमरपुर इटहरी निवासी चालक मनोज यादव एवं नयाडीह निवासी उप चालक वीरेंद्र यादव को ट्रक चलाने के लिए दिया था। जिसका सोमवार बीते रात को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि ट्रक चोरी मामले संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव