38 बोतल देसी शराब के साथ जुगाड़ गाड़ी सहित वाहन चालक गिरफ्तार

रजौन (बांका): मंगलवार को नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर के पास से 38 बोतल देसी लैला शराब एवं जुगाड़ गाड़ी के साथ वाहन चालक सह तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा पुलिस ने गोपालपुर गांव के पास एक जुगाड़ गाड़ी की तलाशी ली, जिससे 30 बोतल लैला देसी शराब के साथ गोपालपुर निवासी मुकेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post