#रजौन में भूसे लदी ट्रक से 40 लाख रुपए की शराब बरामद, मौके पर वाहन चालक भी गिरफ्तार

रजौन(बांका) : मंगलवार की सुबह पटना से आई उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग में रजौन के धौनी रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप टिंकू सिंह लाइन होटल के पास से शराब लदी एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर रजौन पुलिस को सुपुर्द किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर वाहन तलाशी के दौरान एक भूसे लदी ट्रक नम्बर- एचआर 69 ए 9983 की जब तलाशी ली गई तो उससे हिमाचल प्रदेश निर्मित 496 कॉर्टन रॉयल सन विदेशी शराब जब्त की गई, जिसमें 180 एमएल की 48 कॉर्टन, 375 एमएल की 248 कॉर्टन तथा 750 एमएल की 49 कॉर्टन शराब, साथ ही जिसकी कुल मात्रा 4393 लीटर बताई गई है। शराब के बोतलों में अंकित कीमत बाजार में 35 से 40 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार चालक मुकेश सिंह उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब पश्चिम बंगाल के दालकोला से लाई जा रही थी और भागलपुर में डिलीवरी करना था। इस कार्रवाई से रजौन सहित पूरे जिले के शराब तस्करों में हड़कंप मचा रहा। मामला रजौन थाना में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के बयान पर दर्ज की गई है। शराब से लदी ट्रक को रजौन थाना अभिरक्षा में रखी गई है, साथ ही गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजी जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post