रजौन (बांका): पोलियो टीकाकरण अभियान की तर्ज पर 16, 22 व 27 नवंबर को होने वाले डोर-टू-डोर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सोमवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में डॉ. विक्रम कुमार, केयर इंडिया के प्रअनुपम, बीसीएम शिव पूजन शाह उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि 125 घरों पर टीका लगाने के लिए एक मोटरसाइकिल मोबाइल टीम लगाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। जिसके लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी को लगाया गया है। प्रभारी डॉक्टर ने बताया टिका लेने से एक भी ना छूटे जिसको लेकर घर-घर एवं खेतों पर भी जाकर लोगों को टिका लगाए।
रिपोर्ट: केआर राव