रजौन (बांका):दीपनारायण सिंह महाविद्यालय भुसिया, रजौन में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में बीए पार्ट वन की परीक्षा संपन्न हुई। सोमवार को 1378 छात्र-छात्राओं ने दो पालियों में परीक्षा दी। यहां बौंसी सीएम कॉलेज के विद्यार्थियों का सेंटर पड़ा है। जिसमें पहली पाली में आरबी हिंदी एवं दूसरी पाली में साइंस और कॉमर्स की छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी एवं अनिल कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, निरंजन चौधरी सहित अन्य शिक्षक शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर मुस्तैद थे। परीक्षा हॉल के पास कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। डीएन सिंह भुसिया कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक जीवन प्रसाद सिंह ने बताया कि बीए पार्ट वन की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। साथ ही गाइडलाइन का पालन करते हुए 1378 विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई है।
रिपोर्ट: केआर राव