बैंक का ऋण नहीं चुकाने के कारण 60 ऋण धारकों के विरुद्ध होगा सर्टिफिकेट केस दर्ज

रजौन (बांका):बैंक से कृषि ऋण लेने के बाद प्रखंड क्षेत्र के कई किसान समय पर ऋण चुकता नहीं कर पाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन इंडियन इलाहाबाद बैंक नवंबर माह के अंत तक 60 कृषि ऋण धारकों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज करने जा रही है। रझान इंडियन इलाहाबाद बैंक वरीय प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने बताया कि रजौन इंडियन बैंक द्वारा 630 कृषि ऋण धारकों द्वारा 7.67 करोड़ रुपए ऋण  बैंक से लिया है। बैंक द्वारा 60 ऋण धारकों के विरुद्ध करीब 1.25 करोड़ रुपए से संबंधित सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है। जिसमें प्रथम पेज में 16 व्यक्तियों के विरुद्ध 28 लाख रुपए से संबंधित सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है। जिसमें सिर्फ राजावर  गांव के 11 ऋण धारक शामिल है। जिसने विवेकानंद सिंह, संजय कुमार, गोपाल मंडल, बबलू मंडल, संजय कुमार सिंह, लाल बहादुर साह, राजेश मंडल, उत्तम कुमार, अमीन मंडल, मिथिलेश कुमार सिंह, सुमन, पीयूष, जितेंद्र, प्रदीप आदि का नाम शामिल है। बैंक प्रबंधक ने इन किसान ऋण धारकों को लिखित, मौखिक, प्लीडर नोटिस आदि देने के बाद भी बैंक का लिया गया ऋण चुकता नहीं किया गया। इस कारण बैंक को बाध्य होकर 3 फेज में 60 ऋण धारकों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस किया जा रहा है। बैंक प्रबंधक ने बताया 82 ऋण धारकों से 1.3 करोड़ रूपए वसूल किया जा सका है।
 रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post