रजौन (बांका): प्रखंड संसाधन केंद्र धौनी परिसर के नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन परिसर में सोमवार को पुस्तक क्रय मेला आदि को लेकर दो पाली में प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों की गुरु गोष्ठी बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गुरु गोष्ठी के क्रम में बीईओ ने उपस्थित सभी प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों को सीआरसी केंद्रों पर 19 से 21 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक क्रय मेला में बच्चों द्वारा शत-प्रतिशत पुस्तक खरीदवाने के लिए कहा गया है। बीईओ ने बताया आयोजित पुस्तक क्रय मेला में प्रारंभिक विद्यालयों के नामांकित विद्यालय के बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित कराते हुए हर हाल में शत-प्रतिशत पुस्तक खरीदवाने के लिए कहा गया है। गुरु गोष्टी में विद्यालय स्तर पर 19 तथा बीआरसी स्तर पर 24 नवंबर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन करने के लिए कहा गया है। नशा मुक्ति विषय पर- नशा मुक्त रहे बिहार सुरक्षित रहे घर परिवार, नशा मुक्ति से आई खुशहाली दूर होगी सब की बदहाली, शराब वर्जित बिहार हर्षित, मद्यपान बंद घर-घर आनंद आदि नारे पर वर्ग कक्षा छठा से अष्टम तथा 9वीं से 12वीं तक 16 नवंबर को विद्यालय स्तर पर, 17 नवंबर को बीआरसी स्तर पर 19 नवंबर को जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए कहा गया है। बीईओ ने बताया 26 नवंबर को जिला स्तर पर प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक मद्य निषेध के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली प्रभातफेरी निकालने के लिए कहा गया है। गोष्ठी में नवोदय प्रवेश परीक्षा का फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बताई गई है। गोष्ठी का संचालन बीआरपी संजय कुमार झा, लेखा सहायक मु. कमरेज आलम, डीडीओ प्रदीप कुमार, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, आदित्य कुमार झा, सीआरसीसी आनंद कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुमार गौरव, प्रदीप कुमार,शंभू नाथ भारती, लता कुमारी, करुणा कुमारी, भगवान तांती, फुलेश्वर हरिजन, मनोज कुमार, मुनीलाल दास सहित सभी विद्यालय प्रधान उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव