बांका: चांदन प्रखंड के सभी सत्तरह ग्राम कचहरी के लिए सरपंच उम्मीदवारों की घोषणा भी बुधवार देर रात तक कर दिया गया। इस पद पर अधिकतर पुराने सरपंच ही काबिज रहे। जबकि वार्ड सदस्य औऱ पंच के अधिकतर पदों पर भी नए उम्मीदवार का चयन किया गया। जिसमें असुठा से रेखा देवी,उत्तरी कसवावसिला से मीना देवी,दक्षिणी बारने आशीष रोबिन उड़,सिलजोरी वीरेंद्र दास,धनुवसार चांदनी खातून,पूर्वी कटसकरा रीना देवी,पश्चिमी कटसकरा अनिता देवी,बरफेडा तेतरिया हेमलाल हेम्ब्रम,बिरनिया विद्या देवी,बोड़ा सुईया किरण कुमारी,उत्तरी बारने हरीश ठाकुर,कुसुमजोरी देवियां देवी, कोरिया प्रभात यादव,गौरीपुर मीना देवी,चांदन राकेश कुमार बच्चू ,दक्षिणी कसवावसिला गोपीलाल यादव,औऱ चांदवारी से रूपा देवी सरपंच बन गयी। इस प्रकार 11 पंचायत में महिला औऱ सिर्फ छह पंचायत में पुरुष न्याय की कुर्सी संभालेगे।जबकि सबसे अधिक वोट पाकर सरपंच बनने का गौरव कोरिया पंचायत के सरपंच प्रभात यादव को मिला जिसे 2697 मत मिला जबकि उसके विरोधी को सिर्फ 500 मत प्राप्त हुआ।