(बांका):गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने कैंप करते हुए 60 विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन से लेकर विद्युत मीटर आदि का निरीक्षण किया है। निरीक्षण टीम में विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, सिविल सहायक अभियंता कुणाल कुमार, टीआरडब्ल्यू सहायक अभियंता बांका अरविंद कुमार,रजौन कनीय अभियंता राजीव रंजन, बेलहर लाइनमैन तय्यब अली के अलावा स्थानीय मानव बल महेश देव मिश्र, उदय कांत पंझा, चंदन कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे। सिविल विद्युत सहायक अभियंता कुणाल कुमार एवं कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया निरीक्षण के क्रम में 50 हजार रुपए राजस्व की वसूली भी की गई है। विद्युत वक्ताओं के डोर टू डोर घर पहुंच कर टोंग टेस्टर सहित अन्य विद्युत उपकरणों से विद्युत चोरी आदि का निरीक्षण कर रहे थे। रजौन बाजार कठौन मोड़ के सामने शबनम ज्वेलर्स सहित कई दुकानदारों का निरीक्षण करते हुए पहले का बकाया बिजली बिल चुकता नहीं करने की स्थिति में विद्युत डिस्कनेक्ट कर देने की चेतावनी भी दिए जा रहे थे। इस कारण बाजार के विद्युत उपभोक्ताओं में काफी हड़कंप का नजारा देखा जा रहा था।
रिपोर्ट: केआर राव