गुप्त सूचना के आधार पर धौनी रेलवे स्टेशन से 150 बोतल देसी शराब किया गया बरामद, तस्कर फरार

रजौन (बांका):गुप्त सूचना के आधार पर रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान को अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम एवं अन्य सशस्त्र बलों के सहयोग से भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित धौनी रेलवे स्टेशन से एक बोरी में लैला कंपनी का देसी 150 बोतल 300 एमएल शराब बरामद करने में कामयाबी मिली है। वहीं शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर नौ-दो-ग्यारह हो गया है। रजौन थाने में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम के बयान पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान का दायित्व अवर निरीक्षक गणेश कुमार को सौंपा गया है। वहीं रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बालू से लदी ट्रैक्टर चालक दर्जीकित्ता गांव के चुल्हाय दास, खिड्डी गांव के किशोर कुमार एवं शराब मामले में महमूदपुर गांव के बौना नाटे कद का बाया हाथ विहीन कांग्रेस मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कांग्रेस मंडल एवं किशोर के विरुद्ध पहले से थाना में मामला शराब एवं बालों से संबंधित दर्ज था।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post