निर्धारित समय के एक सप्ताह पूर्व कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने वाले लोगों को किया गया पुरस्कृत

रजौन (बांका):वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना काल से बचने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्ष 2021 के अंतिम चरण में दिसंबर माह के दूसरे शुक्रवार को जिन 11 लोगों द्वारा कोरोना का दूसरा डोज निर्धारित समय सीमा के एक सप्ताह पूर्व लिया गया था। ऐसे लोगों को लकी ड्रा में शामिल करते हुए प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप में 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में इंसुलेटेड मिल्टन वाटर बोतल एवं प्रथम पुरस्कार के रूप में किफायतपुर गांव की गीता देवी को मिक्सर ग्राइंडर देकर सम्मानित करते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। पुरस्कार सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन द्वारा दिया गया। इस मौके पर फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर केयर इंडिया के प्रणोपम कुमार, बीसीएम शिवपूजन सहाय, सीबीसी शिवनंदन सिंह, अनंत कुमार, राकेश कुमार, गोविंद कुमार एनएम आशा, डाटा एंट्री ऑपरेटर अमीषा के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम आदि उपस्थित थे। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया लक्की ड्रा 35 दिन यानी लगातार 7 सप्ताह तक प्रत्येक शुक्रवार को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पुरस्कृत किए जाने का अभियान जारी रहेगा। दूसरे शुक्रवार को पुरस्कार पाने वाले में से गीता देवी, गुरुदेव रजक, कृष्णा कुमारी, कंचन देवी, सूरज कुमार, चंपा कुमारी, सुलेखा देवी, प्रेमा झा,भुगया देवी, बीबी सरवरी खातून, प्रवीण कुमार है। कोरोना की दूसरा टीका समय के एक सप्ताह पूर्व लेने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने की खबर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर चिन्हित स्थानों पर दूसरा टीका लगवाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कोरोना का दूसरा टीका निर्धारित समय के एक सप्ताह पूर्व लेने वाले लोगों को ऑटोमेटिक सिस्टम के आधार पर लकी ड्रा में शामिल कर लिया जाता है। वहीं शुक्रवार को रजौन हेड क्वार्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सात चिन्हित शिविरों में 550 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सका है। रजौन सीएचसी में कोरोना का टीका एएनएम लीलू भारती, संध्या आदि लगा रही थी। वही पोर्टल पर डाटा इंट्री सुमित कुमार, जितेश कुमार झा, अमिषा आदि सहयोग करने में लगे हुए थे। हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन कोरोना टीका केंद्र पर स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए कोरोना का टीकाकरण से लेकर पोर्टल पर इंट्री तक करवा रहे थे।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post