रजौन इंडियन इलाहाबाद बैंक ने 15 बकायेदारों के विरुद्ध किया सर्टिफिकेट केस दर्ज

रजौन (बांका):इंडियन इलाहाबाद बैंक रजौन शाखा ने कुल 15 केसीसी ऋण बकायेदारों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया है। इन बकायेदारों से ऋण वसूली के लिए बैंक कई बार नोटिस भेजने के साथ-साथ आज की राशि समय पर वापस करने के लिए रिमाइंडर भी कई बार किया जा चुका था। शाखा प्रबंधक दुर्गेश रंजन ने बताया कि कुल 15 बकायेदारों के विरुद्ध नीलाम पत्र पदाधिकारी बांका के यहां सर्टिफिकेट केस किया गया है। अब इन बकायेदारों से कानूनी तौर पर कर्ज की राशि वसूली जाएगी। इंडियन बैंक ने जिन लोगों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया है उनमें रजौन प्रखंड के लश्करी ग्राम निवासी विवेकानंद सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार, सच्चितानंद सुमन, प्रदीप कुमार सिंह, राजावर के सुमन कुमार, संजय कुमार सिंह, राजेश मंडल, पीयूष कुमार, लाल बहादुर साह, जितेंद्र कुमार, गोपाल मंडल, बबलू कुमार मंडल, अमीन मंडल के नाम शामिल है।
R
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post