रजौन (बांका):बिजली की चोरी को लेकर विद्युत विभाग ने रजौन प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापामारी किया। विभाग ने छापामारी के दौरान पकड़ाए लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हर्जाना ठोंका है। विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार, एसटीएफ वरुण कुमार, सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार, कुणाल कुमार ने मानव वल के सहयोग से छापेमारी की। सर्वप्रथम छापेमारी नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र के रानीटीकर गांव में चुनचुन यादव के घर की गई जहां बकाया विद्युत बिल रहने के कारण संबंध विच्छेदन किया गया था और बावजूद इसके संबंधित उपभोक्ता द्वारा बिजली की चोरी की जा रही थी। यहां विभाग ने 1 लाख 13 हजार 787 रुपए का जुर्माना ठोका है। वही हडतोड़ा गांव में मिथिलेश कुमार के यहां छापेमारी किया गया। जहां पाया गया कि मीटर से बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। विभाग ने 29 हजार 14 रुपए का जुर्माना ठोका है। वहीं मीरनगर गांव में इसी तरह की तरह का मामला सत्तन यादव के घर देखने को मिला, जहां विभाग ने 25 हजार 990 रुपए का जुर्माना ठोका है। बलथारा गांव में राजेंद्र साह के घर बिजली बिल बकाया रहने के सर्ब्जित विद्युत चोरी की जा रही थी यहां विभाग ने 23 हजार 268 रुपए का जुर्माना ठोका है। विद्युत विभाग इन दिनों बिजली चोरी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चला रही है। अवैध चौका लगाकर विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव